मुखबिरी के आरोप में एक और ग्रामीण की हत्या, दहशत में है ग्रामीण
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पश्चिमी सिंहभूम जिला में 24 घंटे के भीतर एक और व्यक्ति को नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में हत्या कर दी।शव को पेड़ पर लटका दिया है। मृतक की पहचान
अर्जुन सुरीन नामक व्यक्ति के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी नक्सलियों ने रविवार की मध्य रात्रि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा पंचायत के लौवाबेड़ा ग्राम निवासी अर्जुन सुरीन (45 वर्ष) की हत्या पुलिस मुखबिरी के आरोप में कर दी। नक्सलियों ने हत्या करने के बाद अर्जुन को फांसी के फंदे से लटकाया। लगातार दो दिन में दो ग्रामीणों की हत्या से आसपास के क्षेत्रों में भय व आतंक का माहौल है।इससे पहले नक्सली कदमडीहा पंचायत के गितिलपी गांव निवासी रांदो सुरीन की हत्या गला रेत कर दी थी।इस घटना का अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि इस हत्या से ग्रामीणों में दहशत है।