जेल से बाहर आए अपराधी ने सिदगोड़ा में गोली मारकर रुपए छीने
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के सिदगोड़ा दस नंबर बस्ती सुनीता रोड़ निवासी सन्नी सिंह को रविवार की रात गोली मारकर जख्मी कर दिया।उस दौरान उसने 22 हजार रुपए छीन कर भाग गया।वह हाल में गोलमुरी गोली काण्ड में जेल से बाहर आया है।
घटना के संबंध में सन्नी सिंह ने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात जागरण से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में करण सिंह उर्फ मामा ने उसे देखकर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। जिससे वह जख्मी हो गए। उस दौरान करण सिंह ने उसके पास से 22000 रुपया भी छीन लिए। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। वही दूसरी ओर गोलमुरी खालसा बस्ती निवासी रेशम कौर ने पुलिस को बताया है कि बस्ती में गणेश पूजा हो रहा है। उसे दौरान करण सिंह वहां पहुंचा और रणवीर सिंह को खोजने लगा।जब वह नहीं मिला तो घर में घुसकर तोड़फोड़ की और गाली गलौज करते हुए वहां से चला गया। गौरतलब हो कि करण सिंह दो माह पहले जेल से छूटकर बाहर आया है। वह बाहर आते ही अपनी अपराधी गतिविधियों को अंजाम देने लगा है। वहीं पुलिस ने प्रेस को बताया है कि लिखित शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।