Regional

श्रीमद्भागवत कथा की आयोजन समिति घोषित हुई, अर्जुन पाण्डेय मुख्य संरक्षक देवेन्द्र तिवारी अध्यक्ष और शैलेश दूबे महासचिव बने

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:पलामू जिला में 21 नवंबर से 28 नवंबर तक हाउसिंग कालोनी,बारालोटा के प्रांगण में आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व परमपूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सात दिवसीय भागवत कथा की आयोजन समिति सोमवार को गठित कर दी गई।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी की अध्यक्षता में हाउसिंग कालोनी यज्ञ स्थल पर आयोजित बैठक में श्री मद्भागवत कथा समिति के मुख्य संरक्षक सनातनी धर्मरक्षक अर्जुन पाण्डेय उर्फ गुरु पाण्डेय ने राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी को सर्वसम्मति से यज्ञसमिति का अध्यक्ष घोषित किया तथा कमिटि विस्तार का दायित्व दिया गया ।वहीं शैलेश दूबे को महासचिव और राकेश पाण्डेय(कजरिया)को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया जिसका बैठक उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनी के साथ स्वागत किया।बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,
समाजसेवी ज्ञानचंद पाण्डेय,दीपक कुमार सिंघानिया व आलोक पाठक को मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बनाया गया।बैठक में लिए गए निर्णयानुसार कृष्णकांत चौबे(मुखिया),मनु प्रसाद तिवारी,बलराम पाण्डेय,प्रवीण सिंह,दुर्गा प्रसाद जौहरी,ललन सिन्हा,अविनाश वर्मा,नंद कुमार यादव,सोनु सिंह नामधारी,संतोष शुक्ला,नवीन तिवारी,संजीव उपाध्याय(छोटन उपाध्याय),आशीष भारद्वाज को सर्वसम्मति से संरक्षक घोषित किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी परिवार के द्वारा सनातन धर्म को लेकर जो धार्मिक कार्य किया जा रहा है यह सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाऐगा।यह महायज्ञ पलामू के इतिहास में दर्ज किया जाएगा और हम सभी लोगों को इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।बैठक में शिवनाथ अग्रवाल,इंद्रजीत सिंह डिंपल,राजेन्द्र पाण्डेय,जोंटी पाण्डेय,श्वेतांग गर्ग,अजीत तिवारी,रामप्रकाश तिवारी,राजीव रंजन,राजू राॅय,विक्रांत सिंघानिया,चंदन तिवारी,विकास दूबे,अनील दूबे,दिलीप त्रिपाठी,प्रवीण तिवारी(बंटू),मनीष भिवानियां,गोरख पाठक,आशुतोष पाण्डेय(लक्की),संजय मिश्रा,भास्कर दूबे,परितोष पाण्डेय,मनीष तिवारी,ज्ञानेश तिवारी,आनंद प्रकाश दूबे,दिलीप तिवारी,वृक्ष सिंह,रजनीकांत तिवारी,छोटू पाण्डेय, बिटटू दूबे,विक्रांत त्रिपाठी,विशाल पाण्डेय,राज पाण्डेय,रविन्द्र दूबे,वीएम पाण्डेय,राजीव पाण्डेय,सतीश पाण्डेय,लल्लू पाण्डेय, संजय पाण्डेय व बिक्कू शुक्ला सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts