Crime

उलीडीह से साठ किलो गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार,जेल गए

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के उलीडीह पुलिस ने शहर में गांजा की बिक्री करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया है। उनके पास से 60 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।यह गांजा ओड़िशा से तस्करी द्वारा लाया गया था।


जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एमजीएम थाना प्रभारी राजू कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने शंकोसाई रोड़ नंबर पांच निवासी विनोद चौरसिया के घर पर छापेमारी की। यहां पूजा रूम में रखें 60 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में विनोद चौरसिया ने पुलिस को बताया कि वह और गिरोह के बारीडीह बस्ती निवासी सन्नी कुमार, रोशन कुमार और प्रमोद कुमार मलिक, गंगा सिंह तथा हुरलूंग लाल टांड़ के गणेश महतो शामिल है। यह लोग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गांजा बेचने का काम करते हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने उन सारे लोगों को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 20/21 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Related Posts