मधुकोड़ा एवं गीता कोड़ा के भाजपा में आने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के हाथो को बल मिलेगा -मंगल सिंह गिलुवा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:सिंहभूम से कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाजपा में शामिल होते ही इस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी शून्य स्थिति मे आ गयी है। बहुचर्चित एवं अनुभवी मधुकोड़ा एवं गीता कोड़ा के भाजपा में आने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के हाथो को बल मिलेगा । भाजपा संगठन मजबूत होगा। लोक सभा एवं विधानसभा में पार्टी मजबूत होगी ।पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस की सारी गतिविधियां पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सांसद गीता कोड़ा के इर्द-गिर्द ही घूमती रही हैं। उक्त बाते भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सिंह गिलुवा ने साक्षात्कार में बताते हुए कहा कि गीता कोड़ा के पार्टी छोड़ने से कईयों कांग्रेस एवं झामुमो के नेताओं के चेहरे पर मायूसी है।