Crime

नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने तीन आईईडी को किया डिफ्यूज

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: नक्सल प्रभावित क्षेत्र पश्चिम सिंहभूम जिला के जंगली – पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बुधवार को पांच किलो के तीन आईईडी बरामद किया है।

बरामद आईईडी को सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर ही डिफ्यूज कर दिया है।एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना को एक बार से विफल कर दिया गया है।

साथ ही उसी क्षेत्र में पुराने नक्सली डम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है।संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन

अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा झारखण्ड जगुआर व सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

Related Posts