Law / Legal

ट्रैफिक पुलिस और डीटीओ अधिकारी के बीच फुटबॉल बनकर रह गए है पंकज कुमार सैनी , न्याय के लिए अदालत की शरण में

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में अजब-गजब मामला ट्रैफिक पुलिस और डीटीओ अधिकारियों का सामने आया है। गलती ट्रैफिक पुलिस करती है और पीड़ित व्यक्ति पुलिस और डीटीओ अधिकारियों के बीच विनति करते हुए फूटबॉल बन जाना पड़ता है। दोनों पीड़ित व्यक्ति को एक दूसरे के पास भेज कर खुब चक्कर लगावाते हैं।इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है।यह वाक्य शहर के अनेक लोगों का है, जो उक्त दोनों विभाग के शिकार हुए हैं।

कहते हैं “खेत खाए गधा, मार खाए जोलहा”। ऐसा ही कुछ कहानी जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस और डीटीओ के अधिकारियों के बीच का है।इन दोनों  के बीच जो फंसा वह फूटबॉल बन कर रह जाता है। मामला साकची के पंकज कुमार सैनी का है।इनके साथ साकची ट्रैफिक पुलिस ने यह जानते हुए कि उनके पास ड्राइविंग लाइसेनस है इसके वावजूद भी गलत तरीके से पाँच हजार रूपया  का चलान आनलाइन काट दिया।

अब वे उस चलान को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचे। यहां से उनको डीटीओ अधिकारियों के पास भेज दिया गया। वहां डीटीओ के अधिकारियों ने उनको पुनः ट्रैफिक पुलिस के पास भेज दिया ।

इस तरह दोनों विभागों के अधिकारियों ने पंकज कुमार सैनी को फूटबॉल बना दिया है। हैरान परेशान पंकज कुमार सैनी इंसाफ के लिए न्यायलय की शरण में जाने की तैयारी कर रहे  हैं। उन्होंने अपने अधिवक्ता से न्याय दिलाने का गुहार लगाई है।

Related Posts