Regional

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किश्त पहुंची महिलाओं के खाते में, हेमंत ने दी जानकारी*   

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

रांची:मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किश्त की राशि महिलाओं के खाते में पहुंच गयी है। सीएम हेमंत सोरेन ने ये जानकारी दी है। साथ ही सोरेन ने कहा है कि आज एक नए युग का सूर्योदय हुआ है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की पहली किश्त हमारी बहनों के खातों में पहुंच गई है। यह क्षण हमारे राज्य के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है।

हर चमकती आंख, हर खिली मुस्कान इस बात का गवाह है कि हमारा संकल्प अब साकार हो रहा है। यह महज एक कदम है उस लंबी यात्रा का, जिसकी कल्पना हमने साथ मिलकर की थी।

यह योजना हमारी बहनों के जीवन में नवीन उमंग और उत्साह भर रही है। उनके सपनों को पंख लग गए हैं, और आत्मनिर्भरता की ओर उनका यह प्रथम कदम है।

Related Posts