पश्चिमी सिंहभूम की टीम घोषित, 14वीं सीनियर झारखंड एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखेगा दमखम* *हजारीबाग में 24-25 मई को होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता*

न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा: आगामी 24-25 मई को हजारीबाग में आयोजित होने जा रही 14वीं सीनियर झारखंड राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला एथलेटिक्स संघ के महासचिव अजय नायक ने आज 25 सदस्यीय टीम की सूची जारी की। इन खिलाड़ियों का चयन हाल ही में चाईबासा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
संघ के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम के एथलीट पिछले कुछ वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में जिले की एथलीट बसंती कुमारी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
*चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:*
*पुरुष वर्ग*
100 मीटर: रोहित जेराई, शिव शंकर नायक
200 मीटर: शंभू गोप, रोहित जेराई
400 मीटर: शंभू गोप, अस्रीत सामसुखा
800 मीटर: तुरी कांडेयांग, गुलाल महतो
1500 मीटर: भीमो चंदन, तुरी कांडेयांग
5000 मीटर: सन्नी कोड़ा, मछुव हेंब्रम
10000 मीटर: सन्नी कोड़ा
लंबी कूद: देवाशिष लोहार, हरीश लियांगी
*महिला वर्ग*
100/200 मीटर: सीता देवगम, जानो तियु
400 मीटर: ललिता कोड़ा, त्रिपुरा प्रधान
800 मीटर: दिलकी पाड़ेया, त्रिपुरा प्रधान
1500 मीटर: दिलकी पाड़ेया, रुपानी तिग्गा
5000 मीटर: बा माई तिरिया, सुकांति कांडुलना
लंबी कूद: लक्ष्मी पिंगुवा, सरिना सिंकु
जेवलिन थ्रो: मेघा कुमारी नायक
*जरूरी सूचना*
सभी चयनित खिलाड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना AFUID नंबर बनवाएं और संबंधित दस्तावेजों के साथ जिला एथलेटिक्स सचिव से संपर्क करें ताकि समय पर प्रतियोगिता की औपचारिकताओं को पूरा किया जा सके।