Crime

केबुल कंपनी में लगी आग 

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में स्थित गोलमुरी के केबुल कंपनी परिसर में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। सुरक्षा और अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचना मिलने पर, सुरक्षा कर्मियों ने त्वरित प्रतिक्रिया दी। डेढ़ घंटे बाद, झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ियाँ मौके पहुंचीं और आग को नियंत्रित करने में जुटीं। कठिनाईयों के बावजूद, अग्निशमन टीम ने आग को शांत करने में सफलता प्राप्त की। केबुल और अलकतरा क्षेत्र में हुई इस घटना ने लोगों को चौंका दिया क्योंकि यह क्षेत्र पहले ही असामाजिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध था। ज्ञात हो कि कंपनी में आगलगी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी रहस्यमय आग लग चुका है।

Related Posts