पूर्वी सिंहभूम जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न केंद्र सरकार की योजनाओं एवम् उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाए,बालमुकुंद सहाय
न्यूज़ लहर संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 30 मई से लेकर 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाएं जाने के संकल्प के साथ सम्पन्न हो गया। आम जनों तक भाजपा के उपलब्धियों को को जन जन तक पहुंचने का निर्माण लिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने जिला कार्यसमिति की अध्यक्षता की।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पुष्पांजलि कर एवं वंदे मातरम के गीत के साथ किया गया।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने सबसे पहले ग्रामीण जिला पूर्वी सिंहभूम की संगठन की अद्यतन जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को बूथ जितने का तरीका पर विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों से सम्पर्क बनायें, उनके सुख दुख में उनके साथ खड़े रहें।
श्री सहाय ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी 30 मई से लेकर 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान तय किये गये उसकी विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जो कार्यक्रम प्रदेश कार्यसमिति ने तय किया है उसे गंभीरता से लेना है और सफल बनाना है। देश आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनियां में अपना परचम लहराने का काम किया है। आज पूरी दुनियां भारत को गंभीरता के साथ सुनता है।नरेंद्र मोदी के कारण विदेशों में रहने वाले प्रवासियों का मस्तक ऊंचा हुआ है।नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आज भारत विश्व के पांचवे आर्थिक शक्ति बनने का गौरव प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं और लाभार्थियों के बीच का सेतु का काम करते है। अतः पार्टी के कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नौ साल के कार्यकाल मे आदिवासी, दलित, किसान, महिला,युवाओं की हित मे लागू की गई योजनाओं की जानकारी अपने मोहल्ले,पंचायत और मंडल में लोगों को दें तथा उसका लाभ उन तक पहुँचाने में मदद करें तभी लोगों का साथ आपको मिलेगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि आप पार्टी के सदस्य तो बन सकते है लेकिन मजबूत कार्यकर्ता तभी बन सकते है जब आप सरकारी योजनाओं की सही जानकारी रखते है और प्रखंड स्तर में सरकारी योजनाओं को ईमानदारीपूर्वक धरातल पर उतारने के लिए आप सजग रहते है। सामाजिक कार्यकर्ता का सबसे बड़ा फर्ज होता है समाज के लोगों की मदद करना।
श्री टुडू ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन में समय देना होगा,पार्टी की नीति सिद्धान्त,उपलब्धियों पर चर्चा,परिचर्चा करनी चाहिए. जबतक आप इससे अवगत नही होंगे तब तक लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नही दे सकते है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि 2024 की लोक सभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है।अतः अब सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी है।जब तक राज्य की 14 लोक सभा तथा दो तिहाई विधान सभा मे कमल नही खिलाते है। तब तक हमें आराम नही रहना है।
कार्यसमिति की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव,सरोज महापात्र, कमल किशोर प्रसाद,जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह,विजय पांडेय,संजय अग्रवाल,संजय तिवारी,सुरेश माहली, गोपाल कृष्ण अग्रवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो,प्रमुख रामदेव हेंब्रम,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल,नौशाद अहमद,कौशिक कुमार,सूरज शाहदेव,निर्मल मुर्मू,संजय कुमार,गोड चंद्र,विनोद सिंह, एम लक्ष्मण राव,चंचल दास,निर्मल दुबे,कालटु मन्ना,सहित पूर्वी सिंहभूम जिला के पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति के सदस्य,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री सहित अन्य शामिल हुए।