भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में डोर टू डोर महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया
![](https://newslahar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-30-at-17.32.34.jpeg)
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पश्चिम सिंहभूम जिला में भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा के नेतृत्व में शहीद सरदार भगत सिंह चौक से मारवाड़ी हाई स्कूल तक डोर टू डोर 9 साल बेमिसाल सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण हेतु महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल कार्यकाल का आम नागरिकों को योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों को 9090902024 कॉल करने की जानकारी दी गई।
इस महा जनसंपर्क अभियान में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय मेलगन्डी जी,नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, जिला कार्यसमिति शिवलाल रवानी, संजय पासवान,पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, नगर महामंत्री गौतम रवानी, टोकलो मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा मुखी, शेखर रवानी, संदीप साव,बजरंग महानंद, सरस्वती हैसा,दारा, रितु सिंह, सुनीता रजक,सुमी लागोरी, सरिता अंथोनी, रेखा सीकू, रामकोडा, सिकंदर पुर्ती ,मेंचा मुंडा,और भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद थे।