Crime

सिरफिरे युवक ने दो वृद्धों का गला काट कर किया जख्मी, गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला थाना क्षेत्र के मुड़ाकाठी गांव के टोला जाराडांगा में बुधवार की दोपहर एक 38 वर्षीय सिरफिरे युवक डोमन मुर्मू उर्फ भूतड ने ब्लेड से दो वृद्ध का गला काट कर जख्मी कर दिया। जख्मियों को अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल भोगान मुर्मू को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेज दिया। वही सिरफिरे युवक को गांव के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने डोमन मुर्मू ने गांव के दो वृद्ध का ब्रैंड से गला कर जख्मी कर दिया।उसे ग्रामिणको ने पकड़ कर गांव में रस्सी से बांध दिया गया।उसकी पिटाई भी की गई। पुलिस को बुला कर हवाले कर दिया गया। वहीं दोनों घायल वृद्ध को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी इलाज कराई की गई। जबकि 75 वर्षीय पूदरू मुर्मू का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया। वही सिरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूदरू मुर्मू के बेटे और पार्वती मुर्मू ने बताया कि ससुर घर के बाहर बैठे हुए थे। अचानक युवक ब्लेड लेकर आया और गले पर वार करते हुए निकल गया। किसी भी तरह का कोई विवाद उक्त युवक के साथ नहीं था। डोमन मुर्मू के परिजनों के अनुसार वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है।इसके कारण घटना को अंजाम दिया।

Related Posts