पत्नी की हत्या करने वाला नशेड़ी पति गिरफ्तार
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के परसुडीह खकरीपाडा निवासी प्रेम पात्रों को पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि वह शराब के नशे में अपनी पत्नी को लात जूते और बेलन से मार कर मार डाला है।
बताया जा रहा है कि प्रेम पात्रों मजदूरी का काम करता है। कमाई से अधिक शराब का सेवन करता है। जिसका उसकी पत्नी विरोध करती रहती थी। वही प्रेम पात्रों को शराब पीकर घर आने से मना की थी।इससे नाराज होकर प्रेम पात्रों ने अपनी पत्नी को पहले लाल जूते से पिटाई की ,जब इससे भी मन नहीं भरा तो बेलन से लेकर उसके सर पर अनेकों बार वार की। इससे घटनास्थल पर ही प्रेम पात्रों की पत्नी की मौत हो गई। इसकी सूचना घर के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही प्रेम पात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।













