Crime

गिरिडीह में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड:गिरिडीह पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में जमुआ थाना क्षेत्र के चपरियामों गांव में अवैध हथियार बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से कई अर्द्धनिर्मित पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरण, नगद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस अभियान में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने पपरवाटांड़ में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि यह फैक्ट्री बिहार के मुंगेर की तर्ज पर संचालित हो रही थी। पुलिस को लंबे समय से इस अवैध हथियार निर्माण की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद एटीएस के सहयोग से कार्रवाई की गई।

बरामद हथियारों और उपकरणों की जांच की जा रही है, साथ ही गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Posts