Regional

मीडिया मित्रों के सम्मान में इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट का आयोजन

 

जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने रविवार को जे.के. रेजीडेंसी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन पत्रकारों का सम्मान करना था जिन्होंने वर्षभर क्लब की गतिविधियों और जनसेवा परियोजनाओं को प्रकाशित कर समाज में क्लब की सकारात्मक छवि को मजबूत किया। क्लब की अध्यक्ष मधुमिता सान्याल ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया के सहयोग के बिना जनहित के कार्यों का प्रभाव समाज तक पहुंचाना संभव नहीं होता। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024–25 में क्लब को जिला स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट क्लब पुरस्कार, उत्कृष्ट अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कुशल आईएसओ के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ संपादक का पुरस्कार भी शामिल है। इस अवसर पर तकनीकी टीम में निरंतर योगदान के लिए पूर्व अध्यक्ष सम्पा उपाध्याय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्लब की सदस्यों ने इसे पूरे संगठन के लिए गर्व का क्षण बताते हुए आगे भी सेवा कार्यों को विस्तार देने का संकल्प लिया। समारोह में क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Posts