Crime

अज्ञात युवक ने नदी कूदकर आत्महत्या की,शव की खोज जारी

न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला अनुमंडल स्थित अमाईनगर स्वर्णरेखा नदी पुल से गुरुवार सुबह अज्ञात युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली।प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि घाटशिला के साढपुरा मुहल्ला से एक 24 वर्षीय युवक शुभम भगत सुबह 5 बजे घर से निकला था।
अब तक उसके दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है।शुभम कल बेंगलुरु जाने वाला था। तेज बारिश के कारण नहीं जा सका। कोलकाता से फ्लाइट की टिकट भी बुक हुई है।
यह संशय का विषय बना हुआ है कि आखिर नदी में कूदने वाला युवक शुभम ही है या कोई दूसरा है।
इधर,पुलिस ने बताया कि नदी में पानी काफी ज्यादा होने के कारण कोई भी मछुआरा नदी में उतरने को तैयार नहीं है। पुलिस पदाधिकारी ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी है।एनडीआरएफ की टीम आने के बाद ही शव खोजने की तैयारी की जाएगी।

Related Posts