Regional

बागबेड़ा में शिबू सोरेन का श्रद्धांजलि सभा संपन्न, शिबू सोरेन का प्रतिमा स्थापित करने, वॉयरलेश मैदान का नाम शिबु सोरेन का नाम से करने का प्रस्ताव पारित*

 

जमशेदपुर : बागबेड़ा झामुमो समिति के तत्वाधान मे बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित डॉक्टर श्री कृष्ण मेमोरियल संस्थान सभागृह में शिबू सोरेन का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। तत्पश्चात बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि‌ दी गई। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बागबेड़ा क्षेत्र में शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने, वायरलेश मैदान में शिबू सोरेन के नाम से पौधारोपण करने एवं वॉयरलैस मैदान का नाम शिबू सोरेन के नाम से करने का प्रस्ताव दिया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसमे मुख रूप से जमशेदपुर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंहा, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, भोला झा, अनिल सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनोज कुमार उर्फ़ मन्नू, पवन ओझा, अवध साह, राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, कुमुद रंजन सिंह, केडी मुंडा, रेंगो पूर्ती एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Posts