
न्यूज़ लहर संवाददाता राँची। राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मुहल्ले में शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में चार लोगों को गोली लगने की सूचना है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तत्काल रिम्स में भर्ती कराया गया है। […]