NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड पर सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में वास्तु विहार निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी नीरज (50) की मौत हो गई। नीरज साकची से सामान लोड करवाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिमना रोड पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चार ट्रकें चलाते थे नीरज
बताया गया कि नीरज की चार ट्रकें चलती हैं और वह खुद ट्रांसपोर्ट का कामकाज संभालते थे। सोमवार रात वह साकची में सामान लोड करवाने गए थे। काम पूरा करने के बाद घर लौटने के दौरान डिमना रोड पर हादसा हो गया।
सीसीटीवी से ट्रक चालक की तलाश
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ट्रक की पहचान कर चालक तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई है।
नीरज की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
