NEWS LAHAR REPORTER निलंबित संजय प्रसाद की जगह इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली कमान, फरियादी महिला से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की हो चुकी है गिरफ्तारी जमशेदपुर : गम्हरिया थाना परिसर में फरियाद लेकर पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस प्रशासन ने थाना स्तर पर बदलाव किया है। सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी संजय प्रसाद समेत एसआइ मनोज साहू, अनिरुद्ध सिंह और आरक्षी संतोष राय…
Author: e-Desk newslahar.in
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिला आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने रविवार को आयोग की अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले में तत्काल संज्ञान लेने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। विधायक ने पत्र में कहा है कि थाना परिसर के भीतर एक पुलिसकर्मी पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगना बेहद चिंताजनक है। पुलिस की जिम्मेदारी महिलाओं को सुरक्षा देने और उन्हें न्याय दिलाने की है। ऐसे में…
NEWS LAHAR REPORTER धनबाद : निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार सरकारी शिक्षक अशरफ अली (36) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी खातून घायल हो गईं। हादसे के बाद भागने के दौरान पिकअप चालक ने एक अन्य बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी टक्कर मार दी। इस घटना में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अशरफ अली और उनकी पत्नी जाह्नवी खातून रविवार को धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) देने आए थे। परीक्षा समाप्त होने…
NEWS LAHAR REPORTER धनबाद : धनबाद के सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के दौरान सिंफर यानी सीएसआईआर–सिंफर के एक कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी ने रविवार को मीडिया को जानकारी सेट हुए सीबीआई अधिकारी संदीप सिंह, दीपक मीणा सहित चार लोगों पर डंडे और लात-घूंसों से करीब तीन घंटे तक पिटाई करने का आरोप लगाया। कर्मचारी का दावा है कि मारपीट में उनकी दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। पीड़ित ने सिंफर के उच्च पदाधिकारियों को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि,…
NEWS LAHAR REPORTER ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान को लेकर दिखा उत्साह, महिलाओं और पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा; 22 नवंबर को लगेगा अगला शिविर गम्हरिया। समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने दुग्धा पंचायत सचिवालय में अपना 91वां रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस वर्ष का यह 17वां रक्तदान शिविर रहा। शिविर में निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए कुल 108 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा ग्राम स्थित पंचायत सचिवालय में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में…
NEWS LAHAR REPORTER पूर्व सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में निकला आक्रोश मार्च, आरोपी सिपाही पर कठोर कार्रवाई की मांग; थाना परिसर में बढ़ाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। रविवार को जिले के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने स्वयं गम्हरिया थाना पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ जांच की समीक्षा की। वहीं, मामले के विरोध में पूर्व सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च…
NEWS LAHAR REPORTER श्रद्धालु मान रहे भगवान गणेश का शुभ संकेत, धनतेरस 6 नवंबर को होगा विशेष पूजन-अनुष्ठान; वाराणसी से बुलाए जाएंगे विद्वान पंडित मनोहरपुर। मनोहरपुर स्थित प्रसिद्ध श्री विघ्नविनाशक मंदिर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के गले से हार स्वतः गिरने की घटना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गई है। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त इस घटना को भगवान श्री गणेश का शुभ संकेत मान रहे हैं। घटना के बाद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया जाता है कि श्री…
NEWS LAHAR REPORTER सूरज मंडल बने अध्यक्ष, आलोक मंडल को महासचिव और शुभम साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी; संगठन विस्तार के लिए 20 सलाहकार सदस्य भी मनोनीत पोटका। पोटका एवं राजनगर प्रखंड में सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से शौर्य यात्रा समिति का नाम बदलकर ‘शौर्य सेवा संघ’ रखने का निर्णय लिया गया। संगठन को सुचारु…
NEWS LAHAR REPORTER आकाशवाणी चौक पर शुरू हुआ इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज का नया प्रतिष्ठान, ग्राहकों को मिलेंगे विभिन्न ब्रांडों के उत्पाद और बैंक फाइनेंस की सुविधा आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर रविवार को नवनिर्मित प्रतिष्ठान DIGI MART का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर संजय सरदार भी उपस्थित रहे। उनके हाथों प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लाल और…
NEWS LAHAR REPORTER 2 नवंबर को मंत्री दीपक बिरुआ और कोल्हान के विधायकों से मिलेंगे कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधि, सर्किट हाउस में होगी महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर। झारखंड में सरकारी निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदार इन दिनों रॉयल्टी कटौती की प्रक्रिया और बिटुमेन की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आर्थिक एवं व्यावहारिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर रविवार, 1 नवंबर को निर्मल गेस्ट हाउस, सीएच एरिया, जमशेदपुर में कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के बैनर तले कोल्हान क्षेत्र के ठेकेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के…
