जमशेदपुर (झारखंड) : जुगसलाई नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर–3 में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में जगदीप सिंह ने वार्ड प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया है। उन्होंने चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। समर्थकों के साथ पहुंचे जगदीप सिंह का क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया, जिससे वार्डवासियों के बीच नई उम्मीदों का माहौल बन गया है।
नामांकन के दौरान जगदीप सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा और विकास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ शिक्षा और सामाजिक कल्याण योजनाओं को भी मजबूती देने की बात कही।
इस मौके पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और चुनाव में पूरा समर्थन देने का भरोसा जताया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र को एक सक्रिय और जमीनी प्रतिनिधि की जरूरत है, जो जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाए।
जगदीप सिंह ने वार्डवासियों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और क्षेत्र के विकास के लिए सही निर्णय करें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
—

