NEWS LAHAR REPORTER
टंगराईन मोड़ के समीप आमने-सामने भिड़ीं स्कूटी और बाइक, बुजुर्ग की हालत गंभीर
मनोहरपुर, 4 अक्टूबर। मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर टंगराईन मोड़ के समीप रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में टंगराईन निवासी 63 वर्षीय सुरेशचंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं आनंदपुर थाना क्षेत्र के बुलुमदा गांव निवासी 24 वर्षीय सलीम भेंगरा और 23 वर्षीय अजय बागे भी दुर्घटना में घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, सुरेशचंद्र महतो स्कूटी से मनोहरपुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टंगराईन मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में सुरेशचंद्र महतो के सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), मनोहरपुर पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सुरेशचंद्र महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं सलीम भेंगरा और अजय बागे का उपचार मनोहरपुर सीएचसी में जारी है।
हादसे के बाद कुछ देर मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के बाद मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित स्तर पर दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने

