Regional

भव्य जागरण के साथ बड़ा पूजामहोत्सव का हुआ समापन

 

बिगड़ी बनाने तेरे दर पर आया हूं मैया
न्यूज़ लहर संवाददाता

झारखंड: रांची स्थित जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट मनी
टोला के तत्वाधान में आज तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन मां के भाग्य जागरण के साथ समापन हुआ। प्रताकाल मंदिर के पुजारी रामेश्वर पासवान द्वारा पूजा अर्चना के उपरांत मां के दर्शन हेतु दर्शनार्थियों के लिए पट खोल दिए गए। हजारों की संख्या में मां के भक्तों ने मां का दर्शन किया। मां जगदंबा ट्रस्ट के सचिव पवन पासवान ने बताया कि मां का भव्य जागरण, जय माता दी जागरण परिवार की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें कई नामी भजन गायक अपनी प्रस्तुति दिए। गायक इमरान के गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुआत हुई।
प्यारा सजा है तेरा दरबार ,


मां के बेदो में तेरी महिमा कहीं के भजन पर सरोज लक्खा धनबाद ने लोगों को खूब झूमाया।
तेरे लिए मां प्यारी प्यारी छाया सिंह हजारीबाग
मैया दुलरी भजन कृष्ण बिहारी पतरातू द्वारा प्रस्तुत किया गया ।साथ ही स्थानीय कलाकार द्वारा एक से एक सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई। भजन पर मां के भक्त नाचते गाते, जयकारा लगाते हुए जागरण का आनंद लिए।
पूरे हिनू क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया था। चंदन नगर के भव्य लाइट गेट , डायनासोर, गोरिला, राजस्थानी नित्य पूजा के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। कुल 50 तोरण द्वार बनाए। इस भव्य आयोजन में स्थानीय महिला समिति, स्थानीय महिलाएं बच्चे समिति के सैकड़ों सदस्य रात दिन लगे हुए हैं।
रांची के सांसद संजय सेठ ने आज मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की किए। राजा पासवान, विकास रंजन, रूपेश कुमार, सुमित जयसवाल, राज तिर्की , अक्कू रवि राय ,अंजना टोप्पो, अंजलि गुड़िया,निशू तिर्की, मनीष मिन्ज , रोहित मिन्ज सहित हजारों की संख्या में मां के भक्तो शामिल थे।

Related Posts