Crime

दो अंतरराज्यीय अपराध कर्मी गिरफ्तार, अनेकों कांडों का हुआ खुलासा

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराध कर्मी
मोहम्मद हुसैन एवं लखन महतो को गिरफ्तार किया है।
उनके गिरफ्तारी से अनेकों अपराधीक घटनाओं का खुलासा हुआ है।पुलिस ने दोनों अंतरराज्यीय अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि कांड के उद्भेदन हेतु एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने प्रोफेशनल तरीके से तकनीकी सेल का सहारा लेते हुए दोनों अपराध कर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए अपराध कर्मी का नाम मोहम्मद हुसैन एवं लखन महतो है। इनके खिलाफ सरायकेला, गम्हरिया, सिनी, बड़बिल सहित अन्य थानों में अनेकों मामले दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि गिरोह द्वारा गम्हरिया थाना क्षेत्र से 70,000, सिनी थाना क्षेत्र से 68,000, राजनगर के पहाड़पुर मोड़ से 68,325, गोपीनाथपुर राजनगर से 1,57,000, सरायकेला हल्दीबनी से 70,000 रुपये लूट व छिनतई की घटना को अंजाम दी गई थी। उन सभी कांडों में इनके द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है।

Related Posts