Crime

मोबाइल फोन छीनने वाले को लोगों ने पकड़ कर की पिटाई, पुलिस ने गिरफ्तार किया

न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड:राजधानी राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल छिन भाग रहे एक अभियुक्त को स्थानीय लोगो ने पकड़ लालपुर थाना की पुलिस के हवाले किया है।इस दौरान लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पकड़े गए अभियुक्त का नाम संदीप मुंडा है। वह लोअर वर्धमान कंपाउंड धोबी घाट का रहने वाला है। 14 जून की दोपहर वह न्यूक्लियस मॉल के पास एक महिला का मोबाइल छिन भाग रहा था। उसी दौरान स्थानीय लोगो ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द किया। उसके पॉकेट से छिनतई का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार संदीप मुंडा कई मामलो में जेल जा चुका है।

Related Posts