सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण 9 साल आज घर घर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया
न्यूज़ लहर संवाददाता
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर में जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र ने आज जनसंपर्क अभियान के तहत धुआंधार जनसम्पर्क अभियान चलाया । जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र ने गुड़ाबाँदा मंडल के हातीयापाटा एवं गुड़ाबाँदा में घर घर जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए पर्चा वितरण किया एवं विगत 9 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान गौर चन्द्र पात्र ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवा नागरिकों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें कहा कि आज नरेंद्र मोदी के सशक्त हाथ में सारा देश और जनता सुरक्षित है। जनसम्पर्क अभियान में मंडल अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ गांतात, सांसद प्रतिनिधि बब्रुवाहन घोष,द्विजेंन प्रधान,प्रणव मण्डल,सुधांशु सीट,गौतम मुण्डा,गया किशोर प्रधान,सुबेष मुण्डा,माणिक चंद्र माइती,धीरेन मुण्डा,समिति मुण्डा,जयन्ती महतो, बाबलु साव,राम साव,साहेब राउत सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 50 घरों में जनसंपर्कल साधा। इसके पश्चात गौर चन्द्र पात्र ने गुड़ाबाँदा मण्डल में अति विशिष्ट जनों से संपर्क किया एवं उन्हें घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की के द्वारा प्रकाशित पुस्तक के प्रति उन्हें दिया गया ।