NEWS LAHAR REPORTER
दिवंगत मजदूर सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने की मांग पर आंदोलन तेज, वार्ता विफल होने से बढ़ा आक्रोश
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में दिवंगत मजदूर सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार को आंदोलनकारियों और प्रबंधन के बीच वार्ता होनी थी, लेकिन निर्धारित समय पर कंपनी के अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे नाराज आंदोलनकारियों ने वार्ता शुरू होने से पहले ही विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।
अधिकारियों के नहीं पहुंचने से आक्रोशित आंदोलनकारियों ने टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट को एक बार फिर जाम कर दिया। इसके कारण कंपनी के गेटों पर गतिरोध की स्थिति बन गई है।
बताया जा रहा है कि सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलनकारी लगातार प्रबंधन से बातचीत की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वार्ता बेनतीजा रहने से मजदूरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक दिवंगत मजदूर के परिवार को न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। फिलहाल सभी की निगाहें प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक इस मामले का समाधान निकलेगा और सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय मिल पाएगा?

