जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई की पहल की है। जिले के 10 कथित अपराधियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत कार्रवाई के लिए परामर्शदात्री समिति के समक्ष सुनवाई हुई। इनमें गोलमुरी के नामदा बस्ती निवासी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं।
सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा। संबंधित मामलों और उपलब्ध तथ्यों की जानकारी समिति को दी गई। सभी संबंधित बंदियों को घाघीडीह सेंट्रल जेल से सुनवाई के लिए ले जाया गया था। अब समिति के निर्णय और जिला प्रशासन की ओर से जारी होने वाले अंतिम आदेश पर नजर है।
गोलमुरी से आजादनगर तक के 10 नाम शामिल
सीसीए के तहत कार्रवाई की पहल जिन लोगों के खिलाफ की गई है, उनमें प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक, संजीत साव, करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, रवि यादव, मोहम्मद तौफिक उर्फ बाबू, मोहम्मद इमरान उर्फ कटप्पा, विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी, इस्माइल आलम उर्फ इस्माइल उर्फ चौंच, मोहम्मद सलमान उर्फ जम्मू बच्चा और जाहिद हुसैन उर्फ विक्की शामिल हैं।
इनके नाम गोलमुरी, बागबेड़ा, परसुडीह, आजादनगर, उलीडीह और जुगसलाई थाना क्षेत्रों से जुड़े बताए गए हैं।
अब समिति के फैसले का इंतजार
परामर्शदात्री समिति के समक्ष जिला प्रशासन और पुलिस ने संबंधित मामलों में अपना पक्ष रखा है। सीसीए के तहत अंतिम कार्रवाई क्या होगी, यह समिति के निर्णय और सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा। सीसीए का उद्देश्य कानूनी प्रावधानों के तहत अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाना है।
बागबेड़ा और परसुडीह क्षेत्र की पुलिसिंग पर भी उठे सवाल

