NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित टिस्को वाटर टावर के पास शनिवार को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना साकची थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

