News Lahar Reporter:
मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर प्लेबैक सिंगर Alka Yagnik ने एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह अब भी एक दुर्लभ कान की बीमारी Sensorineural Hearing Loss (SNHL) से जूझ रही हैं, जिसके चलते उन्होंने फिलहाल कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।
सिंगर ने बताया कि यह समस्या एक वायरल संक्रमण के कारण हुई, जिसने उनकी सुनने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित किया। इससे पहले भी अलका ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया था कि एक समय ऐसा आया जब उन्हें अचानक सुनाई देना बंद हो गया था।
गौरतलब है कि Alka Yagnik की आवाज आखिरी बार फिल्म Amar Singh Chamkila के एक गाने में सुनाई दी थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
हाल ही में उन्हें संगीत जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा Padma Bhushan से सम्मानित किया गया है।
फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

