News Lahar Reporter
रामगढ़ पुलिस की छापेमारी में कई युवक हिरासत में, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 45 लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने
जमशेदपुर। शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की जानकारी सामने आई है। बिरसानगर के जोन नंबर-02, रोड नंबर-01 स्थित ओमनगर में रामगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर कई युवकों को पकड़ा है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन बरामद किए जाने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार, बारीडीह निवासी के. राम के मकान में 5 से 7 युवक किराये पर रह रहे थे। आरोप है कि ये युवक इसी मकान से अलग-अलग राज्यों के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब रामगढ़ साइबर थाना में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
बिरसानगर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 90 एटीएम कार्ड और 50 मोबाइल बरामद
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

