News Lahar Reporter
जमशेदपुर: झारखंड बार काउंसिल के चुनाव में जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी विजयी घोषित कर दिए गए हैं। अब वह झारखंड बार काउंसिल के सदस्य हो गए हैं। गौरतलब है कि इस बार भी अनिल तिवारी ने चुनाव लड़ा था। मतदान के बाद वोटों की गिनती रांची में की जा रही है। यहां मतगणना के बाद अनिल कुमार तिवारी को विजयी घोषित किया गया।

अनिल तिवारी का कहना है कि वह अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए काम करेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी की जीत पर अधिवक्ता श्री राम दुबे और अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। अनिल तिवारी की जीत पर जमशेदपुर के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।
