NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : ब्रह्मलोकधाम में परम गुरु जी के 98वें जन्मोत्सव के अवसर पर झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य गांव-गांव से आने वाले जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
आयोजन से जुड़े वक्ता ने बताया कि पिछले वर्ष गुरु जी के 97वें जन्मोत्सव पर 25 जोड़ों का विवाह कराया गया था, जबकि इस वर्ष 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गांवों से आए वर-वधुओं और उनके परिजनों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष बनाती है।
उन्होंने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन होना सौभाग्य की बात है। ब्रह्मलोकधाम में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। आयोजकों का प्रयास है कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह सामाजिक सहयोग से सामूहिक विवाह का आयोजन जारी रहे।

