NEWS LAHAR REPORTER
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जारी टेंडर की प्रगति पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. मामले की सुनवाई के दौरान डीजीपी की ओर से कोर्ट में सशरीर उपस्थिति से छूट के लिए आवेदन दिया गया, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया और अगले आदेश तक के लिए सशरीर उपस्थित रहने से छूट दिया.
मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहित राय ने कोर्ट को बताया कि पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है. 29 अक्टूबर तक निविदादाताओं को अपना आवेदन देना है और 30 नवंबर को टेंडर का बिड खोला जाएगा. उसके बाद सरकार कोर्ट को टेंडर की प्रगति से संबंधित जवाब दाखिल करेगी.
प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता रितेश कुमार महतो ने पक्ष रखा. मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की.
