NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर। सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय हरविंदर सिंह को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स में मानवाधिकार अधिकारी नियुक्त किया गया है। संस्था की ओर से उन्हें 22 सितंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
नियुक्ति के बाद हरविंदर सिंह मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्हें संस्था के कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, सामाजिक परियोजनाओं और जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी की जिम्मेदारी दी गई है।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विपिन चौहान ने उम्मीद जताई कि हरविंदर सिंह की सक्रिय भागीदारी से मानवाधिकार संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी। संस्था ने उनके सामाजिक समर्पण की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए स्वागत किया है।

