NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर : ज़ेवियर पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर के संचालक सुनील सिंह की कैंसर से हुई मौत पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा दुख जताया है।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर श्री राय ने सुनील सिंह को स्व निर्मित, उत्साही, कर्मंठ, मिलनसार और बेहद मददगार युवक के रुप में स्मरण किया।
सरयू राय ने एक संस्मरण साझा करते हुए लिखाः 2022 में प्रथम बाल दिवस आयोजन में वे उनकी मदद में आगे आए। राजनीतिक दबाव में आकर पूर्वी सिंहभूम के तत्कालीन उपायुक्त ने अचानक आयोजन की पूर्व संध्या पर 13 नवम्बर की देर शाम क़रीब 9 बजे सभी सरकारी-ग़ैर सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को बाल मेला में भाग नहीं लेने का फ़रमान जारी कर दिया तो 14 नवम्बर की सुबह सुनील सिंह अपने विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के साथ अपने संसाधन से मेला स्थल पर आ गये। उनकी देखा-देखी अन्य ग़ैर सरकारी और कई सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी जिला प्रशासन के आदेश को धत्ता बता कर बाल मेला स्थल पर पहुँचने लगे। मेले का उद्घाटन सत्र शानदार रूप से संपन्न हुआ। सुनील सिंह हिम्मती इंसान थे। उनका नहीं रहना हमेशा खलेगा।

