NEWS LAHAR REPORTER
आदिवासी संगठनों ने किया बंद का आह्वान, आज निकलेगा मशाल जुलूस
राँची : झारखंड में आगामी 28 नवंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। आदिवासी संगठनों की ओर से बंद की घोषणा की गई है। इसको लेकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां की जा रही हैं। बंद के समर्थन में आज मशाल जुलूस निकालने की भी घोषणा की गई है। इस बंद का मुख्य कारण 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थगित किए जाने और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को उचित सम्मान नहीं दिए जाने का विरोध बताया जा रहा है। आदिवासी संगठनों के नेताओं का कहना है कि झारखंड का गठन लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद हुआ है, इसलिए स्थापना दिवस का ऐतिहासिक महत्व बरकरार रहना चाहिए।
आज राॅंची में कहां निकलेगा मशाल जुलूस?
आदिवासी संगठनों के अनुसार, 25 नवंबर की शाम मशाल जुलूस जयपाल सिंह स्टेडियम के पास से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेगा। मानवाधिकार मीडिया राँची अपडेट। इस दौरान लोगों से 28 नवंबर के झारखंड बंद को सफल बनाने की अपील की जाएगी। फिलहाल बंद के दौरान बाजार, परिवहन, स्कूल-कॉलेज और अन्य सेवाओं पर पड़ने वाले असर को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

