झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले स्थित सारंडा क्षेत्र में लैंड माइंस विस्फोट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक विस्फोट हो गया।
इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक असिस्टेंट कमांडेंट घायल हो गए। घायल अधिकारी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल इलाके में नक्सल गतिविधियों के इनपुट के आधार पर तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पहले से प्लांट की गई लैंड माइंस में विस्फोट हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है और आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और नक्सलियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है।
