News Lahar Reporter:
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह (एस एन सिंह) 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में यूनियन की ओर से एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह सहित पूरी टीम ने एस एन सिंह को उनके योगदान के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एस एन सिंह एक हंसमुख व्यक्तित्व के धनी रहे हैं और उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया। उनके कार्यकाल को यूनियन हमेशा याद रखेगी।
वहीं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि श्री सिंह ने अपने पद पर रहते हुए सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। यूनियन के प्रत्येक सदस्य के साथ उनका मधुर संबंध उनकी सबसे बड़ी विशेषता रही है, जो उन्हें सभी के बीच लोकप्रिय बनाती है।
समारोह के अंत में सभी ने उन्हें सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।

