गुवा
डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के स्कूल प्रांगण में स्कूल के प्राचार्य डा शिव नारायण सिंह एवं वर्ग शिक्षक नित्या नंद भक्त की अध्यक्षता में कक्षा छह के विद्यार्थियों के द्वारा सामूहिक पिकनिक प्रोग्राम रखा गया था ।जिसमें सभी बच्चे बड़े उत्साह के साथ स्कूली बच्चों हिस्सा लिया सभी बच्चों ने इस प्रोग्राम का खूब आनंद उठाया स्कूल के प्राचार्य डा शिव नारायण सिंह ने बच्चों को बताया कि
पिकनिक का महत्व तनाव कम करने, परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत करने, ताज़ी हवा और धूप (विटामिन डी) पाने एवं मानसिक शांति के लिए आवश्यक है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंशु यादव, अमित गुप्ता ,बादल मोहती ,राम हरलालका, समीर शाह, सोहम, कुम्हार , सतवीर, आर्यन सिंह, आर्यन महतो, वरुण महतो ,अतोशी श्रेया टुडू, राशि सिंह मुस्कान गुप्ता, लीलावती महतो , अंतरा, नीतू यादव, निशि दास, तनिष्का सिंह, शेरन कुल्लू ,प्रियंका शर्मा ,सृष्टि पाठक, अनुराधा महतो आदि छात्र छात्राओं ने व्यवस्थापन में सहयोग किया।
