News Lahar Reporter Nalanda:
नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित मघड़ा गांव में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। चैत्र माह के आखिरी मंगलवार पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंदिर और मेला को बंद करा दिया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
मृतकों में अब तक दो की पहचान हुई है। इनमें सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50) और नूरसराय के मथुरापुर निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45) शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शीतलाष्टमी के मौके पर सुबह से ही मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मंगला मेला के कारण भीड़ और बढ़ गई थी। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।
प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
—
Nalanda temple stampede, Bihar stampede news, Sheetala Mata temple incident, crowd stampede India, Bihar Sharif accident Jharkhand,
Stampede Tragedy, Crowd Chaos, Temple Incident, Fatal Accident, Emergency Response,
Nalanda Stampede, Bihar Temple Incident, Sheetala Mata Temple, Crowd Disaster,
jharkhand-nalanda-bihar-temple-stampede-sheetala-mata-incident
नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 8 महिलाओं की मौत, कई घायल, भीड़ के कारण मचा हड़कंप और अफरा-तफरी

