पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अब्दुल सलीम खान जी के आवासीय कार्यालय में युवा कांग्रेस के नव-निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष श्री परमिंदर सिंह जी उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वाले निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रदेश सचिव के रूप में निर्वाचित श्री मुहम्मद नौशाद जी, जिला अध्यक्ष श्री नौनित मिश्रा जी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
