गुवा
बिनुवा गांव के 15 से 20 घर वाले अंकुआ टोले में लोगों के पेयजल सुविधा के लिए लगाए गए सरकारी सोलर जलिमानार से शुक्रवार की रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा टाइमर चोरी कर ली गई । जिससे जलमीनार में पानी का चलना बंद हो गई है जिससे टोले के 150 लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। टोले वाले अब पास के हंसागाढ़ा नदी से पेयजल के लिए पानी ला रहे हैं । ग्रामीण प्रकाश सिद्धू और राजकुमार लोहार ने बताया कि जालिमानार से आधी रात में कुछ शरारती तत्वों द्वारा टाइमर खोल कर ले जाने से सुबह को पानी के लिए जब महिलाएं ज़लमीनार के पास पानी के लिए पहुंची तब देखा की जालमीनार से पानी का चलना बंद है ।
उन्होंने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी और जलमीनार से चोरी कर लिए गए टाईमर जल्द से जल्द लगाने की मांग करेंगे

