NEWS LAHAR REPORTER
गुवा रेलवे साइडिंग में न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान का आरोप, झारखंड मजदूर यूनियन ने आंदोलन की रणनीति बनाई
गुवा संवाददाता। सेल गुवा रेलवे साइडिंग में कार्यरत ठेका मजदूरों को कथित तौर पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। मजदूरों के शोषण के आरोप को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार देर शाम गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में ठेका मजदूरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार ने कहा कि रेलवे साइडिंग में काम करने वाले मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किए जाने की शिकायत मिल रही है। मजदूरों के अधिकारों के साथ किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी के साथ-साथ उन्हें मिलने वाली अन्य वैधानिक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मामले की जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री, सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी), चाईबासा, सेल गुवा प्रबंधन तथा सेल के उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी जाएगी।
हेमराज सोनार ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन जल्द ही विस्तृत रणनीति तैयार करेगी। यदि ठेका मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी और अन्य वैधानिक सुविध

