NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर। दुर्गापूजा और दीपावली के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय “फेस्टिव फैशन लाइफस्टाइल एग्जीबिशन” का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन 3, 4 और 5 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी में फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए फैशन, लाइफस्टाइल और अन्य आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। त्योहारों की खरीदारी को लेकर शहरवासियों के लिए यह आयोजन खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।
प्रदर्शनी सुबह 10:30 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। आयोजन स्थल तुलसी भवन, बिष्टुपुर, जमशेदपुर है।
आयोजकों ने शहरवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर फेस्टिव सीजन की खरीदारी और विभिन्न उत्पादों का आनंद लेने की अपील की है।
बिष्टुपुर के तुलसी भवन में 3 से 5 अक्टूबर तक लगेगी फेस्टिव फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी
e-Desk newslahar.in
Newslahar.in एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो भारत और दुनिया भर से समय पर, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है। हम राजनीति, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों को तथ्यों, स्पष्टता और जनहित पर विशेष ध्यान के साथ कवर करते हैं—ताकि पाठक हमेशा सूचित, जागरूक और जुड़े रहें।

