NEWS LAHAR REPORTER कृषि के साथ पशुपालन अपनाकर आत्मनिर्भर बनेंगे ग्रामीण किसान, लाभुकों को पशुओं के रखरखाव और टीकाकरण की दी गई जानकारी ईचागढ़। किसानों की आय में वृद्धि करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में पशुपालन विभाग की ओर से 15 यूनिट बकरियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर…
Author: e-Desk newslahar.in
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो रिक्शा हल्दीपोखर-हाता राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर भारत पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में कुल नौ बच्चे सवार थे, जिन्हें हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से हाता स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान हल्दीपोखर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास चालक…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में गाढ़ाबासा निवासी 45 वर्षीय डब्बू साहू की मौत हो गई। बताया जाता है कि डब्बू साहू अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग…
NEWS LAHAR REPORTER -आधुनिकता और बदलती बाजार व्यवस्था ने छीनी पुश्तैनी कारोबार की चमक- आर्थिक तंगी से जूझ रहे मिट्टी के कारीगरों के सामने अस्तित्व का संकट जमशेदपुर : दीपावली का पर्व हो या कोई अन्य मांगलिक अवसर, घर-आंगन को रोशन करने के लिए जब मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं, तो उनकी लौ में केवल तेल और बाती ही नहीं जलती, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा, कुम्हारों का हुनर और उनके कठिन परिश्रम की कहानी भी झिलमिलाती है। मिट्टी के एक साधारण ढेले को अपने हाथों से सुंदर और उपयोगी आकार देने वाले कारीगर भारतीय लोकसंस्कृति के महत्वपूर्ण वाहक रहे…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर में आईडीबीआई (IDBI) बैंक के निजीकरण (Privatization) के फैसले के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी है। 🚨 आंदोलन का मुख्य ब्यौरा (Key Details of the Protest) * निजीकरण का कड़ा विरोध: यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई बैंक ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के बैनर तले कर्मचारी बैंक के प्रस्तावित निजीकरण और हिस्सेदारी बेचने के फैसले का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। * दो दिनों की भूख हड़ताल: अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कर्मचारियों ने…
NEWS LAHAR REPORTER झारखंड में अभी चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि राज्य पर एक और चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclone Murasu) का साया मंडराने लगा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इस नए मौसमी सिस्टम के प्रभाव से जमशेदपुर (कोल्हान प्रमंडल) और राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आगामी 4 नवंबर 2026 तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बूंदाबांदी होने के आसार हैं। ⛈️ लगातार दो चक्रवातों से बदला मौसम का मिजाज ‘अर्नब’ के बाद ‘मुरासु’ की दस्तक: पिछले दिनों आए चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण…
NEWS LAHAR REPORTER निलंबित संजय प्रसाद की जगह इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली कमान, फरियादी महिला से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की हो चुकी है गिरफ्तारी जमशेदपुर : गम्हरिया थाना परिसर में फरियाद लेकर पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस प्रशासन ने थाना स्तर पर बदलाव किया है। सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी संजय प्रसाद समेत एसआइ मनोज साहू, अनिरुद्ध सिंह और आरक्षी संतोष राय…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रीय महिला आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने रविवार को आयोग की अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले में तत्काल संज्ञान लेने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। विधायक ने पत्र में कहा है कि थाना परिसर के भीतर एक पुलिसकर्मी पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगना बेहद चिंताजनक है। पुलिस की जिम्मेदारी महिलाओं को सुरक्षा देने और उन्हें न्याय दिलाने की है। ऐसे में…
NEWS LAHAR REPORTER धनबाद : निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार सरकारी शिक्षक अशरफ अली (36) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी खातून घायल हो गईं। हादसे के बाद भागने के दौरान पिकअप चालक ने एक अन्य बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी टक्कर मार दी। इस घटना में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अशरफ अली और उनकी पत्नी जाह्नवी खातून रविवार को धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) देने आए थे। परीक्षा समाप्त होने…
NEWS LAHAR REPORTER धनबाद : धनबाद के सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के दौरान सिंफर यानी सीएसआईआर–सिंफर के एक कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी ने रविवार को मीडिया को जानकारी सेट हुए सीबीआई अधिकारी संदीप सिंह, दीपक मीणा सहित चार लोगों पर डंडे और लात-घूंसों से करीब तीन घंटे तक पिटाई करने का आरोप लगाया। कर्मचारी का दावा है कि मारपीट में उनकी दाहिनी जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं और वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। पीड़ित ने सिंफर के उच्च पदाधिकारियों को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि,…
