NEWS LAHAR REPORTER नकल रोकने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट, 1 नवंबर को सुबह 6 से रात 10 बजे तक लागू रहेंगे प्रतिबंध जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर धालभूम अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी, नकल और अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी अर्नव मिश्रा ने निषेधाज्ञा जारी की है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी यह आदेश 1 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन की ओर…
Author: e-Desk newslahar.in
NEWS LAHAR REPORTER जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की जादूगोड़ा एवं तुम्मापल्ली यूरेनियम परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ विषय के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (मिल) सुमन सरकार सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह तक सीमित रहने वाली गतिविधि नहीं है, बल्कि संगठनात्मक उत्कृष्टता, पारदर्शिता और राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रत्येक कर्मचारी की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। सीवीओ…
NEWS LAHAR REPORTER पुराने बस स्टैंड स्थित मनोज कोल्ड स्टोर में मिली खराब ब्रेड, संचालक को नोटिस जारी; सात दिनों में मांगा स्पष्टीकरण सरायकेला। आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार (FSO सरायकेला-1) ने पुराने बस स्टैंड स्थित सरायकेला बाजार के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मनोज कोल्ड स्टोर में लगभग 55 पैकेट एक्सपायर्ड एवं फफूंदयुक्त ब्रेड मिलने से हड़कंप मच गया। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए…
NEWS LAHAR REPORTER टाटानगर-अजमेर वन-वे स्पेशल ट्रेन आज से, नवंबर में रांची, बिहार और अन्य रूटों पर भी होगा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जमशेदपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इनमें टाटानगर से लभा, राउरकेला से झंझारपुर, शालीमार से दरभंगा और संतरागाछी से अजमेर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के परिचालन से झारखंड, बिहार और राजस्थान की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08009 संतरागाछी-अजमेर वन-वे स्पेशल का परिचालन 31 अक्टूबर…
NEWS LAHAR REPORTER डीवीसी मोड़ के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड चॉकलेट-ब्रेड भी मिली; सात दिनों में कमियां दूर करने और दस्तावेज जमा करने का निर्देश आदित्यपुर। त्योहारों के मौसम में आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार (FSO सरायकेला-1) ने आदित्यपुर के डीवीसी मोड़ स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दूषित, एक्सपायर्ड और संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।…
NEWS LAHAR REPORTER गुरु नानक देव जी की पावन वाणी ‘पवणु गुरु, पाणी पिता, माता धरत महत’ में छिपा है प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ जीवन का संदेश जमशेदपुर। दीपावली का पर्व केवल घरों की साफ-सफाई और दीप जलाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह अपने अंतर्मन, विचारों, समाज और प्रकृति को स्वच्छ बनाने का भी अवसर है। उक्त बातें सिख धर्म प्रचारक, विचारक एवं युवा पथ प्रदर्शक ज्ञानी हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने शनिवार को संगत और आम जनता के नाम जारी संदेश में कहीं। उन्होंने कहा कि दीपावली की वास्तविक तैयारी तभी सार्थक होगी, जब हम अपने घरों के…
NEWS LAHAR REPORTER सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने से खाकी को शर्मसार करने वाली एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ थाने के भीतर ही एक महिला से दुष्कर्म (बलात्कार) करने के आरोप में एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कर्तव्यहीनता बरतने के आरोप में सरायकेला पुलिस कप्तान (SP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी (Station In-Charge) समेत 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। 🚨 घटना का पूरा ब्यौरा (Case Details) थाने के भीतर वारदात: पीड़ित महिला किसी मामले के सिलसिले में गम्हरिया थाने आई हुई…
NEWS LAHAR REPORTER मतदाताओं से सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील, निर्वाचन शाखा अथवा राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस तरह का कोई संदेश नहीं भेजा जा रहा जमशेदपुर: जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित हो रहे भ्रामक संदेशों से सतर्क रहें। वर्तमान में कुछ लोगों को ई-मेल, व्हाट्सएप अथवा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से “Your name has been removed from the draft voter list” (आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची से हटा दिया गया है) जैसे संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे संदेशों के साथ यदि किसी प्रकार का लिंक…
NEWS LAHAR REPORTER जमशेदपुर (31 अक्टूबर 2026): एमजीएम मेडिकल कॉलेज (MGM Medical College) के हॉस्टल में लंबे समय से चल रहे अवैध कब्जे के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है [। कॉलेज अधीक्षक के कड़े रुख और सीधे निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में हॉस्टल के दर्जनों कमरों के ताले कटर से काटकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है । यह कार्रवाई कॉलेज के दोनों मुख्य हॉस्टलों (बॉयज और गर्ल्स विंग) में एक साथ चलाई गई, जिससे अवैध रूप से जमे पूर्व छात्रों में हड़कंप मच गया। 🚨…
NEWS LAHAR REPORTER 3 से 5 नवंबर तक प्रस्तावित था तीन दिवसीय दौरा, अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन और बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम भी टला, अगली तारीख का इंतजार जमशेदपुर : ओडिशा के मयूरभंज जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 नवंबर से 5 नवंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरा एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी मयूरभंज जिला प्रशासन के अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) ने दी है। फिलहाल राष्ट्रपति के दौरे की नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राष्ट्रपति के दौरे के स्थगित होने से उनके हाथों…
