NEWS LAHAR REPORTER
जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई स्थित श्यामनगर घाट पर मंगलवार को नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उलीडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
