NEWS LAHAR REPORTER
निशान यात्रा सुबह 7 बजे गोलमुरी चौक से श्री श्याम मंदिर तक निकलेगी, रात में भजन संध्या और बाबा की ज्योत का होगा आयोजन
जमशेदपुर। परम पावन देवउठनी एकादशी के अवसर पर गोलमुरी बाजार स्थित श्री श्री शिव मंदिर समिति की ओर से 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य निशान यात्रा, बाबा की ज्योत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे गोलमुरी चौक से होगी, जहां से श्रद्धालु भव्य निशान यात्रा लेकर श्री श्याम मंदिर तक पहुंचेंगे। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। पूरे मार्ग में बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय रहेगा।
वहीं, रात्रि 8:30 बजे मंदिर परिसर में बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके बाद भजन संध्या एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रसिद्ध भजन गायक श्री रौनक लच्छीरामका अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से बाबा खाटू श्याम का गुणगान करेंगे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहेगा।
श्री श्री शिव मंदिर समिति ने सभी श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

